आज 18 जून का इतिहास
आज 18 जून का इतिहास
1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 'साल्ट-द्वितीय' समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2008 -
केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की। भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।
18 जून को जन्मे व्यक्ति
1992 - गोड्डेति माधवी - भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1958 - होमी डैडी मोतीवाला - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।
1931 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
1899 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1887 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
1931 - फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति।
1921 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे।
1852 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
1817 - जंगबहादुर - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री।
Previous
पीएम कुसुम योजना,पात्र डवलपर्स को बैंक प्रदान करें त्वरित ऋण- चेयरमैन डिस्कॉम्स राजस्थान
Next