• 16/09/26

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान , निर्धारित समय से पहले हासिल किया10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

एन.एस.बाछल, 16 सितम्बर, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है। प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 10 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया गया है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ते हुए देशभर में व्यापक जनचेतना का निर्माण किया है। राजस्थान में हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से इस भावना को व्यापक जनअभियान का स्वरूप मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 करोड़ पौधों का रोपण प्रकृति के प्रति राजस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है। हरित राजस्थान अभियान प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं रोपे गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

प्रदेश के पूर्वी भाग के दस जिलों में लम्पी के संक्रमण के बाद सरकार पूरी तरह सचेत और विभाग सक्रिय : पशुपालन विभाग राजस्थान

Next

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान, राजस्थान मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अभियान की तैयारियों की समीक्षा