मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशिया कप-2026 जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।
एन.एस.बाछल, 14 सितम्बर, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चीन में आयोजित एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 के फाइनल में जीत हासिल करने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'X' के अवसर पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी के क्षेत्र में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत का दबदबा बरकरार रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार तालमेल से जीत हासिल करके देश को गौरवान्वित किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
सिरमौर: चूड़धार मंदिर के दर्शन कर लौट रहे पंजाब-हरियाणा के 7 श्रद्धालु जंगल में भटके; पुलिस ने 7 घंटे चलाकर सभी को सकुशल निकाला
Next