सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है हमारी सरकार-पशुपालन मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 13 जून, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। इसके कार्यकाल के गौरवपूर्ण 12 वर्ष विश्व में भारत की शान और महत्व बढ़ाने वाले साबित हुए हैं।
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत पाली जिले के सुमेरपुर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए निर्माणाधीन आधुनिक स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को खेल मैदान के बीचो-बीच गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने, पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डलवाने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने सुमेरपुर-जवाई बांध के मध्य बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
जोराराम कुमावत ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सुमेरपुर में पौधारोपण किया। उन्होंने आमजन से प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। सुमेरपुर के जाखामाता औद्योगिक क्षेत्र में जाखामाता औद्योगिक विकास समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के उद्यमियों से भेंट कर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, उद्योगों के विस्तार, रोजगार के नए अवसरों के सृजन तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श किया। उद्यमियों द्वारा अवगत कराए मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई में आमजन की बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सुनकर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। इस दौरान अनोप सिंह राठौड़, पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, पूर्व चैयरमैन फूलाराम सुथार, गणेश भाटी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परमार, तखतसिंह, नीलकंठ महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, जाखानगर इंडस्ट्री के नारायणलाल कुमावत, अनगौर इंडस्ट्रीज के देवीप्रसाद लाखोटिया भी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
‘राष्ट्र प्रथम‘ को समर्पित गुमनाम नायकों की प्रेरक गाथा है, ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म- मुख्यमंत्री राजस्थान
Next