10/07/26

वीबी-जी राम जी आयुक्त ने मनरेगा बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के दिए निर्देश : राजस्थान

एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, जयपुर।

वीबी-जी राम जी आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने वी.सी. के माध्यम से सभी  जिला परिषद सीईओ की सचिवालय से बैठक ली। उन्होंने योजना के सफल संचालन के संबंध में चर्चा व विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जारी किये गये।

आयुक्त ने चालू जुलाई माह में प्रारम्भ कार्यों एवं नियोजित श्रमिकों पर चर्चा करते हुए  ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक नियोजन बढ़ाने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक कार्य प्रारम्भ करने तथा आगामी पखवाडे में कार्य की मांग करने वाले जॉबकार्डधारी परिवार को काम देने के निर्देश प्रदान किये।

आयुक्त ने अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं करने वाली पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने तथा कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत सामग्री मद हेतु आवंटित राशि 735.00 करोड़ में से बकाया रहे बिलों के संबंध में जिलेवार समीक्षा करते हुए  10 जुलाई  तक समस्त बिलों के भुगतान हेतु  अग्रेषित करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण नहीं करने पर सम्बंधित कार्मिक के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अति. आयुक्त (प्रथम) हेमन्त स्वरूप माथुर, वित्तीय सलाहकार रमेश साँखला,  परियोजना निदेशक रतन लाल अटल, अधीक्षण अभियंता आई.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ लेखाधिकारी करण कटारिया, अधिशाषी अभियंता कीर्ति सिंह निर्वाण, करूणाकर शर्मा, एसीपी शशिकान्त मुंजाल, प्रोग्रामर रिंकू छीपा, आईईसी समन्वयक उमाशंकर शर्मा, एमआईएस मैनेजर रविन्द्र सिंघानिया, जीएआईएस एक्सपर्ट साधना सिंह, कनिष्ठ लेखाकार विजय काला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

राजस्व चोरी के खिलाफ लें सख्त एक्शन,कार्रवाई का धरातल पर दिखे असर- राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Next

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन: पारंपरिक ज्ञान (TKDL) की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक समझौता