भारत और जर्मनी दो भाइयों की तरह हैं-मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. यादव

एन.एस.बाछल, 04 जुलाई, भोपाल।

जर्मनी से आए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में जर्मनी के केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक की कार्यकारी समिति की सदस्य और सीईओ क्रिस्टियान लाइबेक, कंट्री डायरेक्टर वोल्फन मुथ, जर्मन दूतावास के प्रतिनिधि गॉटफ्रीड वॉन और अन्य सदस्य, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के परियोजना निदेशक चंद्रमौली शुक्ला, विशेष गढ़पाले और केंद्र सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत और जर्मनी के बीच दशकों पुरानी मित्रता का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश भाई समान हैं। इस संबंध में मध्य प्रदेश आपसी साझेदारी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। सरकार जर्मन उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ निरंतर संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा क्षेत्र में केएफडब्ल्यू विकास बैंक के सहयोग की सराहना की और आशा व्यक्त की कि हमारी साझेदारी दिन-प्रतिदिन और मजबूत होगी। जर्मनी के सहयोग से हमारा मध्य प्रदेश ऊर्जा कुशल, हरित और समृद्ध राज्य बनेगा।

केएफडब्ल्यू बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि ऊर्जा सुधार कार्यक्रम के तहत वितरण कंपनियों में स्मार्ट मीटर लगाने और फीडर पृथक्करण कार्यों के लिए लगभग 1120 करोड़ रुपये का वित्तपोषण किया जा रहा है। इस साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, बैंक ने ऊर्जा सुधार चरण-2 के तहत क्षेत्र में बिजली वितरण अवसंरचना के निर्माण और सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि फीडरों को बिजली आपूर्ति के लिए अवसंरचना निर्माण कार्यों हेतु लगभग 20 करोड़ यूरो की वित्तीय सहायता देने में भी रुचि दिखाई है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

राज्यपाल ने ‘चलो हिमाचल’ अभियान का पोस्टर जारी किया

Next

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 4