16/08/25

हिमाचल के मुख्यमंत्री से एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड ने भेंट की

हिमाचल, 16 अगस्त (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर में एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड विनोद शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत ई-एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत अनेक अभिनव पहल की है और प्रदेश में ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की यह पहल न केवल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के सरकार के दृष्टिकोण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर और क्लस्टर हेड शिवेंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

#himachal #cm #meets #hdfczonal #bank #greetings #danikkhabar #news

Previous

हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने 5वां खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजन ‘प्रारंभ 2025’ का शुभारभ किया

Next

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किए