नशामुक्त जीवन नायाब जीवन जागरूकता अभियान के दौरान वालीबाल मैच कराकर नवयुवकों को किया जागरूक
अम्बाला, 03 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ-साथ जिला अम्बाला में नशे की रोकथाम, नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों बारे आम नागरिको विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की गई है, जिससे कि नागरिक विशेषकर युवा नशे से दूर रहकर अच्छे कार्यो में लगकर देश की उन्नति में भागीदार बनें। अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान के तहत बकेट चैलेंज ,लोटा नमक व खेलकुद प्रतियागिता लगातार चलाई जा रही है। जिसमें युवावर्ग बाल्टी में भरे गन्दे पानी को फैंकते है और लोटा में नमक डालकर नशा ना करने की शपथ लेते है व खेलकुद प्रतियागिता से जुडकर नशा से दुर रहने की भी शपथ ली जाती है तीनों कार्य दर्शातेे है कि हम नशे का जड़ से खातमा करके समाज व देश को नशामुक्त बनाए।
इसी कड़ी में आज 03 मार्च 2025 को पुलिस प्रवक्ता सिन्दर सिहँ ने अम्बाला पुलिस लाईन में वालीबाल मैच कराकर नवयुवकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब की भागीदारी जरूरी तथा नशे के दुष्परिणामों बारे अधिक से अधिक जानकारी देकर आमजन को जागरूक करना है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने युवाओं से अपील की हुई है कि वह नशे के विरूद्ध इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अम्बाला क्षेत्र को नशामुक्त बनाने व राष्ट्र निमार्ण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।