22/03/25

भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी- कार्यकारी अभियंता अनिल चौहान

नारायणगढ़/अम्बाला, 22 मार्च (अभी): कार्यकारी अभियंता अनिल चौहान ने कहा कि भविष्य के लिए जल संरक्षण करना आज के समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस-2025 पर जल संरक्षण:संकल्प भी, कर्तव्य भी समझे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम उठाकर पानी को व्यर्थ बहने से बचाएं। जल है तो कल है कि भावना के साथ पानी का सदपयोग करें।


           खंड नारायणगढ़ में विश्व जल दिवस के उपलक्ष में ग्राम संगरानी में जल चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत कराया गया। उपमण्डल अभियंता अंकुश सहगल के मार्गदर्शन में सभी ट्यूबवैल चैम्बरों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा  है। इसी प्रकरण में सभी ग्रामीण महिलाओं को ट्यूबवैल चैम्बर का दौरा करवाया गया तथा पानी की सप्लाई प्रकिया के बारे में भी बताया गया।


        बीआरसी पूजा रानी द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय संगरानी में विश्व जल दिवस के उपलक्ष में एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया और जल संरक्षण के लिए बहुत प्यारी-प्यारी पेंटिंग बनाई, जिसमें उन्होंने संदेश दिया कि भविष्य में अगर जल नहीं रहेगा तो हम जीवित भी नहीं रह पाएंगे। प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कार दिया गया। गांव में स्कूली बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा एक रैली भी गई, जिसमें घर-घर जाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में जल संकट ना हो इसके लिए जल बचत पर भी जोर दिया गया। खुले चल रहे नलों को बंद भी करवाया गया।  


इस मौके पर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट  से जेई सुनील कुमार, संजीव कुमार जसपाल सिंह, कपिल सैनी मौजूद रहे।

Previous

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण ने विश्व जल दिवस मनाया

Next

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में योग साधना प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन