नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट आकार में कोई वृद्धि नहीं
हिमाचल, 18 मार्च (अभी): हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट अनुमान 2025–26 पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बजट पूर्णतया निराशा से भरा और विजन से कोसों दूर है। इस बजट में बुनियादी ढांचा के विकास के लिए कोई न कोई धनराशि है और नहीं प्रदेश सरकार कि किसी बड़ी योजना का कोई जिक्र है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब बजट के आकार में पूर्ण बजट के मुकाबले कोई वृद्धि नहीं हुई है। जब भी बजट प्रस्तुत किया जाता है तो उसमें सरकार की ओर से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर बात की जाती है, लेकिन वर्तमान बजट तथ्यों को छुपाने केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने के लिए जानी जाएगी।
Previous
अवैध खनन की गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी
Next