18/03/25

गांव बोह में लगभग 2 एकड़ में अवैध कालोनियों में बनी सडक़ों के जाल को पूर्णतया धवस्त किया

अम्बाला, 18 मार्च (अभी): जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला छावनी (नगर निगम अम्बाला सदर की भीतर) के गांव बोह, तहसील अम्बाला छावनी, जिला अम्बाला में लगभग 2 एकड़ (खसरा न0 22//21/1, 21/2, 26//1/1, 1/2) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कालोनियों में बनी सडक़ों के जाल को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौके पर जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान (डयूटी मैजिस्ट्रेट) तथा रविन्द्र कुमार (क्षेत्रानवेशक), भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

Previous

अनाज मण्ड़ी नारायणगढ़ में खुली अटल किसान मजूदर कैंटीन, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी द्वारा किया गया शुभारम्भ

Next

अवैध खनन की गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी