थाना नारायणगढ़ में दर्ज गाड़ी पर फायर करने के मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 11 अप्रैल (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज गाड़ी में फायर करने के मामले में 10 अप्रैल 2025 को सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी गाँव मारवा कलां थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर व दीपक उर्फ गागी पंडित निवासी गाँव बरमा पापड़ी थाना काला आम्ब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू को न्यायिक हिरासत मंे भेज दिया व आरोपी दीपक का 05 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। मामले में संलिप्त अब तक कुल 04 आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री ललित निवासी पंजलासा रोड नारायणगढ़ जिला अम्बाला ने 21 मार्च 2025 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 मार्च 2025 को गाँव नारायणगढ़ में अज्ञात आरोपी ने गाड़ी पर फायर करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।