31/08/26

राजस्थान: भाई को बचाने के चक्कर में तालाब में कूदीं 3 बहनें; चारों की डूबने से दर्दनाक मौत

जे कुमार 31 अगस्त 2026 धौलपुर/जयपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले के अंगई थाना क्षेत्र स्थित धौंध बिरजा गांव में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा घटित हुआ। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद रिश्तेदारी में आए परिवार के सदस्य पास ही स्थित प्रसिद्ध लोक देवता हीरामन बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के दौरान युवक भोलू उर्फ रवि (23) मंदिर के पास बने कुंड (तालाब) में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को पानी में छटपटाता और डूबता देख बाहर मौजूद उसकी दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तालाब में कूद गईं।

दुर्भाग्यवश, पानी गहरा और दलदली होने के कारण चारों ही बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची आंगई व सरमथुरा थाना पुलिस ने एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव बाहर निकाले। एक ही परिवार के चार चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

#RajasthanNews #DholpurNews #TragicAccident #SDRF #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeUpdate

Previous

दैनिक खबर: आज 31 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

हिमाचल: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भारी बारिश का कहर; पटरी के नीचे की जमीन खिसकी, 10 ट्रेनें रद्द