महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर सूर्य नमस्कार अभियान का समापन: देव गुरुकुल दिनारपुर में सैकड़ों बच्चों ने किया योगाभ्यास
अम्बाला, 13 फरवरी (अभी) : हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान से देव गुरुकुल दिनारपुर में स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर शशिकांत शर्मा के निर्देशन में हरियाणा योग आयोग सदस्य आचार्य पंकज कुमार, आयुष विभाग से योग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप मलिक, आयुर्वेदिक डॉक्टर वृन्दा, योग सहायक नीरू अग्रवाल, नरेंद्रकुमार, धर्मवीर सिंह ने गुरुकुल के बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया एवम् सूर्य नमस्कार से क्या लाभ होता है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
सूर्य नमस्कार अभियान पिछले एक महीने से पूरे हरियाणा में चल रहा है जिसका बीते दिन समापन हो गया। जनवरी 12 से महर्षि विवेकानंद जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार अभियान का आरम्भ हुआ था और बीते दिन फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार अभियान का समापन हो गया। देवगुरुकुल की और से कार्यक्रम में प्रिंसिपल विकासदीप ,वाइस प्रिंसिपल अशोक कुमार, आचार्य कृष्ण देव शास्त्री,एडमिन ऑफिसर सौरभ एवम् अन्य अध्यापक शामिल हुए।
#SuryaNamaskar #HaryanaYogaAayog #AyushDepartment #SwamiDayanandSaraswati #DevGurukul #YogaAbhiyan #HealthyHaryana #YogaForLife #SpiritualGrowth #IndianCulture