13/07/26

सुपवा में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 16 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी

अभिकांत रोहतक, 13 जुलाई 2026: पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी-सुपवा) ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। 8 जुलाई तक सफलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह प्रवेश परीक्षाएं 16, 18 और 19 जुलाई को यूनिवर्सिटी परिसर की प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग में आयोजित की जाएंगी।

डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक ने बताया कि तीनों दिन लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे तय किया गया है। इसके बाद, दोपहर 1 बजे से संबंधित फैकेल्टी में अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का फाइनल परिणाम 23 जुलाई को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी किया जाएगा। इसके बाद 27 जुलाई को विजुअल आर्ट्स, 28 जुलाई को डिजाइन और 27 से 29 जुलाई तक फिल्म एंड टेलीविजन फैकेल्टी की पहली काउंसलिंग के साथ फीस जमा करने की प्रक्रिया होगी। नया शैक्षणिक सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा।

डॉ. कौशिक ने बताया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिसर में पार्किंग और दिशासूचक (साइनबोर्ड) की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों के परिजनों को परीक्षा भवन की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। उनके बैठने के लिए मिनी ऑडिटोरियम को खोला जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

#SUPVAAdmission2026 #RohtakNews #UGEntranceExam #HaryanaEducation #VisualArts #FilmAndTelevision #DesignAdmission #UniversityUpdate #BreakingNewsHaryana

Previous

दैनिक खबर: आज 13 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: पीजी में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या के बाद टेक इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान