सुपवा में पीजी व डिप्लोमा कोर्सेज के लिए अब 20 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई अंतिम तिथि
जे कुमार रोहतक, 13 जुलाई 2026: पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी-सुपवा) में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 10 जुलाई से बढ़ाकर अब 20 जुलाई 2026 कर दिया है। छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक पंजीकरण शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक ने बताया कि ग्रेजुएशन कर चुके छात्र मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स (अप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, प्रिंटमेकिंग, स्कल्पचर), मास्टर ऑफ डिजाइन (फैशन व टेक्सटाइल) और मास्टर ऑफ प्लानिंग (अर्बन एवं रीजनल) जैसे उच्च स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एडमिशन हेल्पडेस्क पर आ रहे छात्रों के अनुरोध को देखते हुए कुलगुरु डॉ. अमित आर्य की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है। 20 जुलाई तक छात्र अपने दस्तावेज अपलोड करने और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, ताकि 3 अगस्त से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया समय पर संपन्न हो सके।
इसके अतिरिक्त, यूनिवर्सिटी ने कामकाजी लोगों और छात्रों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे एक वर्षीय वीकेंड डिप्लोमा व छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की है। इन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में 12वीं पास कोई भी व्यक्ति इंटीरियर डिजाइन, एक्टिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, स्क्रीनप्ले राइटिंग और फिल्म एप्रिसिएशन जैसे विषयों में प्रवेश ले सकता है।
#SUPVAAdmission #RohtakNews #PGAdmission2026 #DiplomaCourses #VisualArts #DesignEducation #HaryanaUniversity #AdmissionAlert #BreakingNewsHaryana
Previous
कैथल: 3 करोड़ रुपये की कीमत का 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, पायलट कार समेत 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Next