19/06/26

सात्विक आहार थाली में विद्यार्थियों ने परोसा स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र, तीशा ग्रुप ने सात्विक थाली निर्माण प्रतियोगिता में मारी बाजी

अभिकान्त, 19 जून चंडीगढ़ : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला में पौष्टिकता, शुद्धता और पोषण से परिपूर्ण सात्विक आहार ‘अन्नम’ थाली के जरिये विद्यार्थियों ने स्वस्थ-जीवन का मंत्र परोसा। विद्यार्थियों ने घर की रसोई में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिनमें आयुर्वेदिक सिद्धांतों की झलक देखने को मिली, जोकि परिवर्तनशील मौसम में लाभकारी माने जाते हैं। सात्विक आहार थाली निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीशा ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

 

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में युवा पीढ़ी को फास्ट फूड से होने वाले नुक्सान के प्रति जागरूक करने के लिए सात्विक आहार थाली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता के दौरान तैयार की गई थालियों में आमतौर पर घर की रसोई में प्रयोग होने वाली दालें, मोटा अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल, सलाद, अंकुरित अनाज के साथ पारंपरिक भारतीय व्यंजन तैयार किए गए, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।

 

प्रतियोगिता में तीशा ग्रुप ने उत्कृष्ट व्यंजन तैयार किए, जिसके आधार पर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अनुष्का ग्रुप और स्वाति ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Previous

भारत-पाक सीमा पर BSF और SSOC का महा-ऑपरेशन: 1 AK-47, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

Next

ब्रिटिश काल का सपना होगा पूरा: ₹1,400 करोड़ की कादियां-ब्यास रेल लाइन परियोजना को केंद्र की हरी झंडी