मधुबनी और गोंड कला के कलाकारों ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 26 मई नई दिल्ली
राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के निवास कार्यक्रम के तहत आज कलाकारों के एक समूह ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। कलाकारों के निवास कार्यक्रम - कला उत्सव में भारत की पारंपरिक कलाओं को उनके मूल स्वरूप में प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस कला उत्सव ने राष्ट्रपति भवन में भारत के लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया है, जिन्होंने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जारी रखा है।
मध्य प्रदेश की गोंड कला और बिहार की मधुबनी कला के कलाकार कलाकार-इन-रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत 20 से 27 मई, 2025 तक राष्ट्रपति भवन में ठहरे हुए हैं। ये हैं-मधुबनी कलाकार-शांति देवी, अंबिका देवी, मनीषा झा, प्रीति कर्ण, रंजन पासवान, शांति देवी, उर्मीला देवी, श्रवण पासवान, कुमारी नलिनी शाह और मोती कर्ण तथा गोंड कलाकार-दुर्गाबाई व्याम, सुभाष व्याम, ननकुसिया श्याम, राम सिंह उर्वेती, दिलीप श्याम, चंपाकली, हीरामन उर्वेती और जापानी श्याम धुर्वे।
राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में अपने प्रवास के दौरान बनाई गई उनकी पेंटिंग देखीं। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में उनके योगदान की सराहना की और उनके भविष्य के कलात्मक प्रयासों में सफलता की कामना की।