07/03/26

असम में सुखोई विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को उनके पैतृक में दी गई अंतिम विदाई

हरियाणा, 07 मार्च (अभी) : असम के कार्बी आंगलोंग में हुई सुखोई (एसयू-30 एमकेआई) विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का शनिवार को उनके पैतृक गांव ककराना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अपने श्रद्धांजलि संदेश में उन्होंने कहा कि शहीद अनुज वशिष्ठ की कमी न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश को हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वाेच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

 

शहीद के अंतिम संस्कार में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक शकुंतला खटक, उपमंडलाधीश आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

#ShaheedAnujVashisht #IndianAirForce #Sukhoi30MKI #HaryanaPride #KakranaVillage #Braveheart #IndianArmy #Tribute #FinalFarewell #Patriotism #RohtakNews #Danikkhabar

Previous

जैसलमेर में 144 वर्ष बाद किले से बाहर आई ’दिव्य चादर’

Next

देवभूमि में विकास का महाकुंभ: अमित शाह ने किया ₹1132 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, बोले- 'अटल जी ने बनाया, मोदी जी ने सँवारा'