प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
आरएस अनेजा, 04 मार्च नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित साझेदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "आस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को हार्दिक बधाई। भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित भागीदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है। मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं ताकि हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
Previous
हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ एसडीएम को किया गया जांच अधिकारी नियुक्त
Next