जम्मू-कश्मीर: सांबा के सुम्ब इलाके में संदिग्ध सेटेलाइट व वायरलेस सिग्नल मिलने के बाद अलर्ट; गहन तलाशी अभियान जारी

जे कुमार 27 अगस्त 26 सांबा/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के दूरदराज और पहाड़ी इलाके सुम्ब (Sumb) में संदिग्ध वायरलेस और इरिडियम सेटेलाइट फोन (Satellite Phone) का सिग्नल डिटेक्ट होने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध सेटेलाइट संचार सक्रिय होने की इनपुट मिली थी, जिसके तुरंत बाद सेना और पुलिस की टीमों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू कर दिया।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा सीमा पार अपने आकाओं से संपर्क करने के लिए इरिडियम सेटेलाइट सेट का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है। इस इनपुट के मिलते ही सुरक्षा बल सुम्ब के मकोली गांव और आसपास के जंगल वाले इलाकों में पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली।

सीमा के पास बढ़ी सतर्कता:

सांबा जिला पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास होने और बसंतर नदी के मार्ग से जुड़े होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस, सेना और विलेज डिफेंस गार्ड्स (VDG) द्वारा सुम्ब की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल किसी भी संभावित घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि को नाकाम करने के लिए इलाके में लगातार कांबिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

#SambaAlert #JammuKashmir #SecurityAlert #SambaNews #IndianArmy #JKPolice #JammuNews #HighAlert

Previous

जम्मू-कश्मीर: अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंगल टनल से बसों की आवाजाही शुरू; यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Next

जम्मू-कश्मीर: क्रॉस-बॉर्डर आतंकी साजिश पर NIA का बड़ा प्रहार; 5 जिलों में 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी