06/08/26

समाधान शिविर में सीटीएम अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अभिकांत अंबाला, 6 अगस्त 2026 : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (CTM) अभिषेक गर्ग ने की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज़ से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगराधीश ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान करना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर के दौरान गांव पतरेहड़ी से पहुंची सुनीता देवी ने इनकम वेरिफिकेशन, जोगीबाड़ा से गुरनाम सिंह ने फैमिली आईडी से नाम कटवाने तथा अंबाला शहर के मिलाप नगर निवासी विपिन ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। इनके अलावा भी कई अन्य प्रार्थी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। नगराधीश ने एक-एक कर सभी की बात सुनी और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को फाइलें मार्क करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा।

इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनुराग, जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह, पीडब्ल्यूडी से जेई सिद्धार्थ तथा प्रबुद्ध नागरिक (Eminent Persons) यशपाल चौधरी, गुरजेंट सिंह, निर्मल सिंह और अनिल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#AmbalaNews #SamadhanShivir #AmbalaAdministration #HaryanaGovt #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा CHC, रेवाड़ी के संगवाड़ी में खुलेगा नया PHC

Next

आर्य कॉलेज में लीगल लिटरेसी सैल का जागरूकता शिविर: पोश एक्ट और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी