04/08/26

जब उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कुर्सी छोड़कर सुनी दिव्यांग सतबीर सिंह की पीड़ा: पलवल समाधान शिविर में दिखी संवेदनशीलता

जे कुमार पलवल, 4 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 'समाधान शिविर' में एक बेहद मार्मिक और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला। लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर के दौरान पलवल के राजीव नगर शमशाबाद निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग सतबीर सिंह अपनी पेंशन शुरू करवाने की गुहार लेकर पहुंचे थे।

शारीरिक अस्वस्थता के कारण जब सतबीर सिंह अधिकारियों की मेज तक पहुंचने में असहज दिखे, तो पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर अपनी कुर्सी छोड़ दी और खुद दिव्यांग के पास जाकर बेहद धैर्य व आत्मीयता से उनकी पीड़ा सुनी।

उपायुक्त की इस पहल से प्रभावित होकर दिव्यांग सतबीर सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को सतबीर सिंह की पेंशन से जुड़ी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा और जिला राजस्व अधिकारी (DRO) बलराज सिंह दांगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#PalwalNews #DrJayendraSinghChhillar #SamadhanShivir #HumanityFirst #PalwalAdministration #HaryanaGovt #BreakingNewsHaryana

Previous

राष्‍ट्रपति ने कटक स्‍थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया

Next