उत्तर प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में साल बाद होगी एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश, 16 जुलाई (अभी): सात साल बाद उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के 7466 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने घोषणा की है कि 28 जुलाई, 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इससे पहले 2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था।
भर्ती 15 विषयों के लिए होगी। इसमें कुल 7466 पदों में पुरुष वर्ग के लिए 4860, महिला वर्ग के लिए 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं। इन पदों की संख्या में परिस्थितियों के आधार पर बदलाव हो सकता है।
आयोग सचिव अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त, 2025 है। आवेदन में संशोधन या शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 4 सितंबर, 2025 होगी।
Previous
सहकार एवं रोजगार उत्सव में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Next