05/06/25

राहुल गांधी ने भारत की तीनों सेनाओं का और भारत का अपमान किया है इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

देश के नायक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राहुल गांधी द्वारा इस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल करना किसी गदारी से कम नहीं है- अनिल विज


राहुल गांधी को इस अपराध के लिए देश की जनता को कभी भी माफ नहीं करना चाहिए - विज

चंडीगढ़, 05 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आपरेशन सिंदूर के बारे में राहुल गांधी द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में आज राहुल गांधी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तीनों सेनाओं का और भारत का अपमान किया है इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में देश के नायक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बारे में इस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल करना किसी गदारी से कम नहीं है और राहुल गांधी को इस अपराध के लिए देश की जनता को कभी भी माफ नहीं करना चाहिए।


श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया जिसको पाकिस्तान की मीडिया खूब चला रही है और इसमें एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है कि ट्रंप कहते है मोदी जी क्या कर रहे हो और राहुल गांधी इशारे में कहता है नरेंद्र सरेंडर, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

आपरेशन सिंदूर में भारत को भारी सफलता मिली है- विज


श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी ने देश की सेना, प्रधानमंत्री और देश का अपमान किया है इसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भारत को भारी सफलता मिली है और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है तथा कईं बेस तबाह कर दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे शब्दों का इस युद्ध के नायक नरेंद्र मोदी के लिए इस्तेमाल करना किसी गद्दारी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी के इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करना चाहिए।

Previous

आईपीएल विक्ट्री सेरेमनी में जिसके द्वारा चूक हुई, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए- अनिल विज

Next

हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे 15 लाख से ज्यादा विदेशी, 40 डिग्री तापमान में कर रहे पैदल यात्रा