थाना अम्बाला शहर क्षेत्र से 13 ग्राम हैरोइन तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 10 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार गेट एनएच-44 सर्विस रोड अम्बाला शहर के पास से नशा तस्करी के मामले में 09 मार्च 2025 को सीआईए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवा निवासी सेठी इन्क्लेव नारायणगढ़ अम्बाला शहर को 13 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।
09 मार्च 2025 को सीआईए0-1 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज मादक पदार्थ सहित पालिका विहार गेट एनएच-44 सर्विस रोड अम्बाला शहर के पास खड़ा है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार गेट एनएच-44 सर्विस रोड अम्बाला शहर के पास सन्दिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर आरोपी को 13 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया। आरोपी की पहचान शिवा निवासी सेठी इन्क्लेव नारायणगढ़ अम्बाला शहर के रूप में जिसे मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।