20/04/25

सावधान! हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हिमाचल, 20 अप्रैल (अभी): हिमाचस प्रदेश में रविवार को दोपहर बाद रेड अलर्ट के बीच लाहौल के रिहायशी इलाकों सहित रोहतांग, किन्नौर और मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई।

हमीरपुर में अंधड़ से पेड़ गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। चंबा, बिलासपुर और नारकंडा में भारी ओलावृष्टि होने से फसलों और गुठलीदार फलों को नुकसान हुआ है। भूस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में एनएच पांच बंद हो गया।

चंबा-तीसा मार्ग भी ठप हो गया। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद बारिश दर्ज हुई। धर्मशाला, भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई उड़ाने नहीं हुई। प्रदेश में सोमवार सुबह नौ बजे तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम रहने की संभावना है।

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

मुख्यमंत्री ने किया आह्वान, श्री धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें