अंबाला: समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
जे कुमार अंबाला, 27 जुलाई 2026: उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की। शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए नगराधीश ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिक आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि सरकार द्वारा समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर या कम से कम समय में निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संबंधित जानकारी को पोर्टल पर भी तुरंत अपडेट कराया जाए।
शिविर के दौरान मोती नगर निवासी सुदेश (परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन के बाद वृद्धावस्था पेंशन हेतु), गांव घेर निवासी अनुप देवी (विधवा पेंशन), रामदास नगर से गुरदीप सिंह (फैमिली आईडी में पत्नी का नाम जुड़वाने) और मस्तपुर से सुखविंदर कौर (राशन कार्ड) सहित कई अन्य ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। नगराधीश ने संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस अवसर पर पंचायत विभाग से एसईपीओ गौरव और प्रबुद्ध नागरिक (Eminent Person) यशपाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
#AmbalaNews #SamadhanShivir #AmbalaAdministration #HaryanaGovt #PublicGrievances #AmbalaUpdate #BreakingNewsAmbala
Previous
हिसार: कॉलेजों में सुरक्षा होगी और पुख्ता; सरस्वती कॉलेज के पास CCTV कैमरे लगाने के निर्देश, एसपी सिद्धान्त जैन बोले- 'छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं'
Next