पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रेसिडेंट पद पर 4 और वाइस प्रेसिडेंट पर 5 उम्मीदवार मैदान में, 31 अगस्त को मतदान
चंडीगढ़ , 26 अगस्त (अभिकान्त) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल चुनाव 2026-27 के लिए प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पदों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसके तहत कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। विश्वविद्यालय में आगामी 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होगा, जिसके बाद जिम्नेजियम हॉल में दोपहर 12 बजे से वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विभिन्न पदों पर डटे उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है:
प्रेसिडेंट पद: इस पद के लिए आदिल बराड़ (यूआईएलएस), अंकित (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इनक्लूजन), दर्शप्रीत सिंह (स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज) और गुरमन सिंह सिद्धू (यूआईपीएस) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वाइस प्रेसिडेंट पद: इस पद पर आकांक्षा ठाकुर (बायोफिजिक्स), अरमान सिंह (लॉज), अरमान सिंह (भिंडर) (उर्दू), मनमीत कौर (यूआईएलएस) और विपुल भादू (लॉज) के बीच मुकाबला होगा।
सेक्रेटरी पद: इस पद के लिए आर्यन सहारण (यूआईएलएस), ध्यान सिंह (यूआईएलएस) और मुस्कान चौहान (सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज एंड डेवलपमेंट) मैदान में हैं।
ज्वाइंट सेक्रेटरी पद: इस पद के वास्ते अमीन कौर (पॉलिटिकल साइंस), देवराज सिंह नैन (जीएनएसएस), राम चंदर सिंह (जीएनएसएस) और विशाल (बामल) (यूआईएएमएस) उम्मीदवार हैं।
मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियों को जिम्नेजियम हॉल स्थित स्टाफ/वार्डन हॉल में लाया जाएगा, जहां दोपहर 12 बजे से मतगणना होगी। वहीं, विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम संबंधित विभागों द्वारा 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक छात्र कल्याण विभाग को सौंपे जाएंगे। इसके बाद, चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत 11 सितंबर को सुबह 11 बजे प्राणी विज्ञान विभाग के सभागार में कार्यकारी समिति का चुनाव कराया जाएगा जिसमें केवल निर्वाचित विभागीय प्रतिनिधि और छात्र संघ के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
#PanjabUniversity #PUElections #StudentCouncil #ChandigarhNews #CampusElections #DanikKhabar #HaryanaNews
Previous
कुरुक्षेत्र: आधुनिक तकनीक से जीवंत हुई महाभारत और गीता की गाथा, ज्योतिसर स्थित 'महाभारत अनुभव केंद्र' पर्यटकों के लिए खास आकर्षण
Next