एस.ए. सीनियर मॉडल स्कूल के छात्र ओम गेरा को मिला 'प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026'; विज्ञान व इनोवेशन में लहराया परचम

जे कुमार अंबाला, 23 सितंबर 2026 : अंबाला के प्रतिष्ठित एस.ए. सीनियर मॉडल स्कूल के छात्र ओम गेरा ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। 'द इंडियन फोरम फॉर सोशल लीडर्स एंड अचीवर्स' (The Indian Forum for Social Leaders & Achievers) द्वारा आयोजित 'प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2026' में ओम गेरा को "प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी 2026" से सम्मानित किया गया है।

नैतिक नेतृत्व और सामाजिक योगदान की सराहना:

कक्षा 12वीं (नॉन-मेडिकल) में अध्ययनरत ओम गेरा को यह सम्मान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। चयन समिति द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में छात्र के समर्पित प्रयासों, नैतिक नेतृत्व और समाज व राष्ट्र-निर्माण में उनके सार्थक योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है।

स्कूल प्रबंधन ने व्यक्त किया गर्व:

इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, सलाहकार श्री रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने छात्र ओम गेरा व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, सेवा और जिम्मेदार नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

#AmbalaNews #SASeniorModelSchool #PrideOfIndiaAwards #AmbalaStudents #ScienceAndInnovation #HaryanaNews #EducationUpdates #BreakingNews

Previous

अंबाला: सर्व धर्म समाज कल्याण समिति की बैठक आयोजित; वार्षिक भंडारे और आगामी चुनाव की तिथि घोषित

Next

अंबाला: जीएमएन कॉलेज में 'कॉलेज कैंपस डॉक्यूमेंटेशन' गतिविधि का आयोजन; छात्रों ने खंगाला 1948 से जुड़ा गौरवशाली इतिहास