दिल्ली: PPP मॉडल से चमकेगी राजधानी; फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट विकास के लिए 2 निजी कंपनियों के साथ MoU साइन
जे कुमार 1 सितम्बर 2026 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की सड़कों और फ्लाईओवरों के आसपास के इलाकों का रूप संवारने के लिए दिल्ली सरकार ने कदम आगे बढ़ाए हैं। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) और दो निजी कंपनियों (डिक्सन टेक्नोलॉजीज तथा कनोडिया ग्रुप) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य फ्लाईओवरों के नीचे मौजूद खाली व उपेक्षित स्थानों पर अतिक्रमण और कचरा डंपिंग जैसी समस्याओं को खत्म कर उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित व हरित सार्वजनिक स्थलों में बदलना है।
क्या होंगे मुख्य बदलाव:
दीपाली-मंगोलपुरी फ्लाईओवर: लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में 61 पिलरों (लगभग 5,100 वर्ग मीटर क्षेत्र) पर पर्यावरण और स्वच्छ ऊर्जा विषय पर आधारित पेंटिंग्स व कलाकृतियां बनाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए फेंसिंग और लैंडस्केपिंग की जाएगी।
मथुरा रोड व एमपी मार्ग ग्रीन बेल्ट: कनोडिया ग्रुप द्वारा यहां पौधे लगाने, वॉकवे (पैदल मार्ग), लाइटिंग और हरियाली के विकास के साथ-साथ लंबे समय तक रखरखाव की जिम्मेदारी उठाई जाएगी।
इस मौके पर सरकार ने स्पष्ट किया कि दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाना सरकार, समाज और निजी क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन पहलों से दिल्ली की मुख्य सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
#DelhiNews #DelhiFlyovers #UrbanMakeover #PPPMode #DelhiPWD #GreenDelhi #CleanDelhi #BreakingNews #DelhiUpdates
Previous
मुंबई: सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी; 1 सितंबर से नई दरें लागू
Next