06/08/26

आर्य गर्ल्स कॉलेज में पोक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर व पौधारोपण अभियान आयोजित

अभिकांत अंबाला, 6 अगस्त 2026 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव श्रीमती गीतांजलि गोयल के नेतृत्व में अंबाला छावनी स्थित आर्य गर्ल्स कॉलेज में 'बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम' (POCSO Act) विषय पर एक विधिक जागरूकता शिविर एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सीजेएम गीतांजलि गोयल का कॉलेज प्रशासन द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को विधिक साक्षरता का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे और बालिका को अपने कानूनी अधिकारों, सुरक्षा कानूनों तथा उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को पूरी तरह से नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन एवं पैरा लीगल वालंटियर (PLV) नेहा परवीन ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पीड़ितों को मिलने वाली कानूनी मदद और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में बिना किसी डर के तुरंत अधिकारियों या डीएलएसए से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। सीजेएम गीतांजलि गोयल ने स्वयं पौधा रोपित कर छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा और पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। अंत में कॉलेज की प्राचार्या व शिक्षकों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

#AmbalaNews #AmbalaCantt #AryaGirlsCollege #POCSOAct #DLSAAmbala #LegalAwareness #PlantationDrive #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

अंबाला के नए डिप्टी कमिश्नर बने आईएएस सचिन गुप्ता; एक बार फिर संभालेंगे जिले की कमान

Next

जौनपुर: बरसठी में खुले गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत; प्रशासन ने 4-4 लाख आर्थिक सहायता का किया ऐलान