हरियाणा: पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल 3 दिन और बढ़ी; 9 सितंबर तक जारी रहेगा आंदोलन
जे कुमार 7 सितम्बर 2026 हरियाणा : हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों (नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों) और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सर्व कर्मचारी संघ व नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही इस हड़ताल की अवधि को 3 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारी 9 सितंबर तक पूरी तरह से कामकाज ठप रखकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
कर्मचारी संघ की मुख्य मांगों में कच्चे व अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह समाप्त करना और जोखिम भत्ते की बहाली शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 9 सितंबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में चक्का जाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसा बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
#HaryanaNews #PalikaHadtal #FireBrigadeStrike #HaryanaUpdates #EmployeesProtest #CleanlinessCrisis #BreakingNews #HaryanaGovt
Previous
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के सामने मध्य प्रदेश के विकास और निवेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
Next