अंबाला: धान खरीद सीजन से पहले मंडियों में दुरुस्त हों व्यवस्थाएं, किसानों को न हो परेशानी — उपायुक्त सचिन गुप्ता
जे कुमार अंबाला, 31 अगस्त 2026 : आगामी धान खरीद सीजन को सुचारू और समस्यामुक्त बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय मे खरीद एजेंसियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने डीएफएससी (DFSC) से मंडियों में संभावित धान की आवक और खरीद एजेंसियों की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजन शुरू होने से पहले आढ़तियों, किसानों और राइस मिलर्स की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि खरीद के दौरान किसी भी पक्ष को कोई असुविधा न हो।
किसानों को करें जागरूक:
उपायुक्त ने अधिकारियों व एसोसिएशन प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को गेट पास, बायोमेट्रिक सत्यापन और 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही मार्केट कमेटी सचिवों को बरसात के पानी की त्वरित निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद:
बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, डीएफएससी जितेश गोयल, डीएम हैफेड देवेंद्र सिंह, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गोस्वामी, डीएसपी जगबीर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मक्खन गोयल और रोहित गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
#AmbalaNews #PaddyProcurement #DcAmbala #SachinGupta #AmbalaMandies #HaryanaFarmers #AmbalaUpdates #BreakingNews
Previous
‘हुड्डा साहब, पहले शांत रहते थे, अब आपमें ज्वाला भड़कती रहती है, इसलिए बात सुन नहीं पाते’: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next