शहीदों की स्मृति में रक्तदान कैम्प जैसा पुण्य का कार्य करना एक सराहनीय कार्य-डॉ. पवन सैनी।
नारायणगढ़/अम्बाला 22 मार्च(अभी): नेहरू युवा केंद्र अंबाला और जिला युवा शक्ति संगठन नारायणगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राधाकृष्ण बाल आश्रम में शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा जांच केंद्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था।
रक्तदान शिविर व चिकित्सा जांच केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी द्वारा किया गया। डॉ. पवन सैनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान कैम्प जैसा पुण्य का कार्य करना एक सराहनीय कार्य है। इससे युवा पीढी को प्रेरणा मिलती है तथा लोगों में समाज सेवा की भावना बढती है।
डॉ. पवन सैनी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा की रक्तदान ऐसा दान है जो किसी व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिये।
इस कैंप में एम केयर अस्पताल जिरकपुर की टीम ने रक्तदान शिविर मे 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया तथा गुप्ता नर्सींग होम नारायणगढ़ के डॉक्टर अनीश गुप्ता की टीम में डॉ धीरजा स्यान एवं डॉ. वैभव बोहोत (हड्डीया विशेषज्ञ) द्वारा लगभग 90 मरीजों की स्वास्थय जांच कर व नि:शुल्क दवाईंयां उपलब्ध कराई गई।
शिविर मे पिंकी लालपुर, सुनीता नेकनवां, परमजीत बड़ी रसोर सहित 10 अन्य महिलाओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में जिला युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह ने 39 वीं बार रक्तदान किया। संगठन के महासचिव सोहन लाल झीडीवाला ने विशेष योगदान दिया, इस सफल आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र अंबाला और जिला युवा शक्ति संगठन नारायणगढ़ का विशेष आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल शहीदों की स्मृति को नमन करने का एक माध्यम बना, बल्कि समाज सेवा और मानवता की मिसाल भी पेश की।
शिविर में भाजपा नेता राकेश बिंदल, अधीक्षक राजिंदर सिंह रावत, भूपेन्द्र सिंह कपूर, शुभम शर्मा, इंद्रजीत सिंह, मीनाक्षी सैनी, शीला, अरुण कुमार, जसवींद्र, महेश, राजेश, प्रवीण, किरण बाला, राकेश धीमान, मोहन सिंह धूधला, रिंकू भरेड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।