आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में योग साधना प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
नारायणगढ़/अम्बाला 22 मार्च (अभी): आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ में भारतीय योग संस्थान, नारायणगढ़ द्वारा एक दिवसीय योग साधना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान, नारायणगढ़ के जोन प्रधान संजय धीमान ने योग के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। संजय धीमान ने बताया कैसे हम योग के द्वारा इस भागदौड़ की जिंदगी में संतुलन स्थापित कर सकते है। उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व में योग को अपनाया गया है और प्रति वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय के प्रिंसिपल रजनीश शर्मा के विशेष आग्रह पर संजय धीमान ने विद्यालय के समस्त स्टाफ मेंबर्स को योग से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल रजनीश शर्मा ने संजय धीमान का विद्यालय में स्वागत किया और उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश गुप्ता, रामकरण, चमन लाल, मदनमोहन, अजय, नीलम जुनेजा, नीरज, मनजीत कौर सहित समस्त स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी सदस्यों ने योग के महत्व को समझा और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।