लुधियाना में कूरियर पार्सल के जरिए अफीम तस्करी का पर्दाफाश: इलेक्ट्रिक रोटी मेकर से 1.138 किलो अफीम बरामद
पंजाब , 12 अगस्त (अभिकान्त) : लुधियाना के थाना साहनेवाल पुलिस ने कूरियर पार्सल के माध्यम से की जा रही नशे की तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए 1 किलो 138 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक भाटिया (निवासी डीएचएल-55, जीटी रोड ढंडारी खुर्द) के रूप में हुई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को एसआई करमजीत सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), सेक्टर-66 मोहाली के इंस्पेक्टर अजय कुमार द्वारा भेजी गई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत जीटी रोड ढंडारी खुर्द स्थित डीएचएल (DHL) कार्यालय में दबिश दी।
मौके पर ई-कॉमर्स प्रक्रिया और पूरी वीडियोग्राफी के बीच आरोपी दीपक भाटिया के नाम से आए पार्सल को खोला गया। पार्सल के भीतर कपड़ों (टी-शर्ट, पैंट, दुपट्टे, जुराबें) के साथ एक इलेक्ट्रिक रोटी मेकर रखा हुआ था।
जब पुलिस ने इलेक्ट्रिक रोटी मेकर को खोलकर बारीकी से जांचा, तो उसके ऊपरी और निचले हिस्से में छिपाकर रखे गए दो मोमी लिफाफे मिले। इन लिफाफों से कुल 1 किलो 138 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।
थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी दीपक भाटिया के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि यह अफीम कहाँ से मंगवाई गई थी और पार्सल के जरिए इसे आगे किस जगह सप्लाई किया जाना था।
#LudhianaNews #PunjabPolice #DrugSeizure #OpiumBusted #SahnewalPolice #NCBHaryanaPunjab #Danikkhabar #PunjabCrimeNews #BreakingNews
Previous
गुरुग्राम: विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ व दीपक नांदल गैंग का पर्दाफाश; क्राइम ब्रांच ने 7 शार्पशूटर्स और गुर्गों को 4 पिस्टल संग किया गिरफ्तार
Next