नेपाल आपदा राहत: बागमती के दशुवा पहुँची अम्बाला के फिलाडेल्फिया अस्पताल की टीम

जे कुमार दशुवा (बागमती, नेपाल) / अम्बाला, 9 सितंबर 2026 : नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए भारत से राहत अभियानों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में फिलाडेल्फिया अस्पताल, अम्बाला सिटी की विशेषज्ञ मेडिकल टीम बुधवार को नेपाल के बागमती प्रदेश स्थित दशुवा गाँव पहुँची। आपदा से प्रभावित इस दूरस्थ इलाके में चारों ओर हुई तबाही के बीच मेडिकल टीम ने शिविर लगाकर सैकड़ों पीड़ितों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

तबाही के मंजर के बीच आयोजित इस राहत व चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें जरूरी दवाइयां व चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

वरिष्ठ डॉक्टरों व वालंटियर्स की टीम रही तैनात:

इस विशेष अभियान का नेतृत्व डॉ. सुनील सादिक ने किया। टीम में उनके साथ अमित कपूर, डॉ. राजत लाजरस, डॉ. जोशुआ चेतन और एरिक डीन सहित मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के सदस्य शामिल रहे।

राहत कार्य को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में 'गेरखुटार बेथल ए.जी.एफ.एन. चर्च' के स्वयंसेवकों—रशिला मंगराती, बसंती, जोयेश व दिया—तथा 'रैपिड एक्शन टीम' (RAT) की समाग्या व बिबिका का विशेष योगदान रहा। इन स्थानीय युवाओं ने निस्वार्थ भावना से मरीजों के पंजीकरण और प्रबंधन में सहयोग दिया।

"विनाश के बीच उम्मीद जगाना ही असली मानवता":

अभियान को 'क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क' (CBN) तथा चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI), डायोसिस ऑफ दिल्ली का पूर्ण समर्थन व मार्गदर्शन प्राप्त रहा।

डॉ. सुनील सादिक ने कहा कि दशुवा में चारों तरफ तबाही के बीच लोगों के चेहरों पर अनिश्चितता और चिंता साफ दिखाई दे रही है। ऐसे कठिन समय में प्रभावितों का इलाज करने के साथ-साथ उनका दुख सुनना और उन्हें यह विश्वास दिलाना कि "वे संकट की इस घड़ी में अकेले नहीं हैं", ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

#NepalFloods #NepalRelief #AmbalaNews #PhiladelphiaHospital #DrSunilSadiq #HumanitarianAid #CNI #CBN #BreakingNews #HaryanaNews

Previous

पलवल: राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेगा अवैध अतिक्रमण; उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गठित किया संयुक्त कार्यबल

Next

कल से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिनों का मेगा ब्लॉक: 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द, 54 शॉर्ट टर्मिनेट, अम्बाला रेलमार्ग होगा प्रभावित