आईपीएल: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (अभी): दिल्ली गेट स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला मैदान) में रविवार को आईपीएल के तहत दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम के अंदर व आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने लोगों से आग्रह किया है कि शाम 5:30 बजे से रात 12 बजे तक जेएलएन मार्ग-राजघाट से दिल्ली गेट तक कमला मार्केट गोलचक्कर तक (दोनों कैरिजवे), आसफ अली रोड-तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक, बहादुरशाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक (दोनों कैरिजवे) से बचें। ब्यूरो
Previous
दो दिन की राहत के बाद अगले सप्ताह से सताएगी गर्मी, तीन दिन लू का यलो अलर्ट
Next