'मेट्रो मंडे' मुहिम: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी गाड़ी छोड़ फिर किया मेट्रो और बस में सफर
अभिकान्त, 25 मई नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक बार फिर आम नागरिकों की तरह मेट्रो और बस में सफर किया। मुख्यमंत्री सुबह अपने आवास से पैदल ही बाहर निकलीं और वहां से सचिवालय जाने के लिए उन्होंने पहले दिल्ली मेट्रो और फिर डीटीसी (DTC) बस का इस्तेमाल किया।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की देशव्यापी अपील से प्रेरित है। इसके तहत 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के अंतर्गत 'मेट्रो मंडे' नामक एक नई मुहिम की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के तहत हर सोमवार को मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और सरकार के तमाम वरिष्ठ अधिकारी अपने आधिकारिक या निजी वाहनों को छोड़कर मेट्रो और बसों के जरिए सफर तय करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगातार दूसरे सोमवार को इस नियम का पालन कर समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया है।
#DelhiNews #RekhaGupta #MetroMonday #PublicTransport #DelhiMetro #DTCBus #FuelSaving #MeraBharatMeraYogdan #GreenDelhi #DelhiGovernment #Danikkhabar
Previous
कसमें, वादे, प्यार, वफ़ा सब बाते हैं, बातों का क्या….एसडी कॉलेज के पूर्व छात्र मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत
Next