15/03/25

पंजाब बजट : नशे के खिलाफ जंग के लिए आएगा विशेष पैकेज, बजट में पहली बार होगा प्रावधान

पंजाब, 15 मार्च (अभी): पंजाब में पहली बार बजट में नशे के खिलाफ जंग के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा। प्रदेश की भगवंत मान सरकार की ओर से 26 मार्च को 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा।

पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के माध्यम से तीन महीने में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। वहीं, सरकार का खास फोकस स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने पर होगा। आगामी बजट में मान सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव की ओर अग्रसर दिखेगी। ये बातें पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साझा की।

Previous

एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों को मिलेगी संजीवनी

Next

जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली