महाराष्ट्र: सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनील शुक्रे बने नए लोकायुक्त; राजभवन में ली पद की शपथ
जे कुमार मुंबई, 26 अगस्त 2026 : बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनील बालकृष्ण शुक्रे को महाराष्ट्र का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। राजभवन में आयोजित एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शुक्रे का कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक रहेगा।
न्यायमूर्ति शुक्रे न्यायिक क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और पारदर्शी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। वे महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने निवर्तमान लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विद्यासागर कानडे का स्थान लिया है।
प्रशासनिक पारदर्शिता पर रहेगा जोर:
महाराष्ट्र लोकायुक्त अधिनियम, 2023 के तहत हुई इस नियुक्ति के बाद संस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकायुक्त के रूप में न्यायमूर्ति शुक्रे की मुख्य जिम्मेदारी राज्य प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखना, भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित करना होगा।
#MaharashtraNews #MumbaiNews #Lokayukta #JusticeSunilShukre #MaharashtraGovernment #MumbaiUpdate #AntiCorruption
Previous
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को नई गति प्रदान की है : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next