30/03/25

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं चहुंमुखी विकास कार्य : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

चंडीगढ़, 30 मार्च (अभी) - केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश-प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पलवल के विकास का खाका तैयार होगा तथा पलवल जिला का और अधिक तेज गति से विकास होगा।

 

 केंद्रीय मंत्री श्री गुर्जर रविवार को पलवल शहर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक पर पलवल शहर के सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को चैत्र नवरात्रि सहित हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की।

 

केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से पलवल जिला को साफ-स्वच्छ बनाने के साथ-साथ सौंदर्यकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों में पलवल अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। जिला पलवल शहर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड पुल बनाया गया है, जिसके बनने से पलवल में यातायात सुगम और सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया। साथ ही साथ पलवल में रसूलपुर रोड व बामनीखेड़ा में आरओबी का निर्माण कराया है। पलवल जिला के गांव दुधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी, पलवल के पेलक में मेडिकल कॉलेज लाना हो व उतार चढ़ाव बनवाना हो, यमुना नदी पर पुल का निर्माण करवाना हो, फरीदाबाद से पलवल तक की घंटों की दूरी मिनटों में तय करना हो सहित पलवल में विभिन्न जगहों पर महिला कालेज सहित अन्य विकास कार्य वर्तमान सरकार द्वारा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

हरियाणा सहित पलवल जिला में हो चुकी है नॉन-स्टॉप विकास कार्यों की शुरुआत : गौरव गौतम

 

हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत करते हुए कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिला के नॉन स्टॉप विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं।  उन्होंने इस अवसर पर सभी को चैत्र नवरात्रि सहित हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की।

Previous

शहीदों की वीर भूमि में जन्म लेकर फख्र है हमें - स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम लेकर आता है नई सोच- विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ0 अरविंद शर्मा