आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 4 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
India-Pak Tension : श्रीगंगानगर में BSF ने पाक रेंजर को किया अरेस्ट, भारतीय सीमा में घुसने की कर रहा था कोशिश
राकेश टिकैत की पगड़ी गिराने वाला व्यक्ति हिरासत में, कहा- ‘धक्का मुक्की में मेरा हाथ लगने से पगड़ी गिरी’
पाक के व्यापार पर भारत का एक और चाबुक, हर तरह के आयात पर रोक; भारतीय बंदरगाहो पर जहाजों पर भी बैन
भारत में आतंकी हमले करा रहे पाक में बड़ा अटैक, सरकारी इमारतें फूंकीं; हाईवे जाम
आतंकियों के घर जाती थीं महबूबा मुफ्ती, कश्मीरी पंडितों को किसने मारा: फारूक
पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले CRPF जवान पर ऐक्शन, नौकरी से बर्खास्त
Singapore Election: सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी को प्रचंड बहुमत, 97 संसदीय सीटों में 87 सीटें जीतीं
गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल:बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 20 की हालत गंभीर, PM ने जताया दुख
सिंधु नदी पर कोई भी संरचना बनाई तो करेंगे हमला, पाक रक्षा मंत्री ने भारत को दी गीदड़ भभकी
Odisha: कटक में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल; CM माझी ने जांच के आदेश दिए
आसमान का बादशाह बना जापान! अब ड्रोन से खींच लेगा बिजली, वैज्ञानिकों का कमाल
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिले उमर अब्दुल्ला, आधे घंटे तक हुई बात
पुलिसकर्मी लापरवाही नहीं बरतते तो गोधराकांड रोका जा सकता था:हाईकोर्ट ने नौ रेलवे पुलिसकर्मियों को नौकरी से हटाने का फैसला बरकरार रखा
पहलगाम हमले के संदिग्धों की तलाश में श्रीलंका में हाई अलर्ट: कोलंबो हवाई अड्डे पर विमान की तलाशी
लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा दावा, बोले- महेश जोशी और पूर्व सीएम गहलोत में बंटा कमिशन
रविवार को जयपुर के 90 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी NEET-2025, 36 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत
पहलगाम हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ डेटा
सिर्फ 3 मंजिल नहीं, पूरी संजौली मस्जिद गिराई जाएगी; कोर्ट ने दिया आदेश
RCB vs CSK : जडेजा-म्हात्रे की मेहनत बेकार, चेन्नई की 9वीं हार, RCB 2 रन से जीती
भारत ने IMF बोर्ड से अपने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को हटाया, 6 महीने का टेन्योर बाकी था; अभी तक नए डायरेक्टर के नाम का ऐलान नहीं
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान लावरोव ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने का आह्वान किया
अमित शाह ने सहकारी संस्थानों की प्रगति का किया मूल्यांकन, कहा- दो लाख करोड़ रुपये निर्यात लक्ष्य किया तय
शाह ने दलहन आयात के लिए अफ्रीका और म्यांमार में एनसीईएल के कार्यालय स्थापित करने और एक समर्पित वेबसाइट विकसित करने का भी निर्देश दिया ताकि सहकारी सदस्य वैश्विक मांग को समझ सकें और अपनी आपूर्ति क्षमता साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि एनसीईएल को बहुराज्यीय सहकारी सोसायटी कानून के तहत स्थापित किया गया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी रूस दौरा रद्द हो गया है। राजनाथ सिंह भी रूस की ‘विक्टरी डे परेड' में शामिल नहीं होंगे। अब रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी
औकात से अधिक यूक्रेन को दिया, भारत से लड़ने को नहीं हैं गोला-बारूद; 4 दिन भी नहीं टिक पाएगा पाक
'पंचायतों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने की है जरूरत'; मध्यस्थता सम्मेलन में बोलीं राष्ट्रपति
पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला जवान CRPF से बर्खास्त, पत्नी की डिटेल्स छिपाई थी, वीजा खत्म होने के बाद भी उसे छिपाए रखा
BSF ने राजस्थान में पाकिस्तानी रेंजर हिरासत में लिया, पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का टेस्ट किया; भारत ने आयात, डाक सेवा बंद की
कर्नाटक के मंत्री का पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक बयान, बोले- आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान जाने को तैयार हूं; मोदी-शाह से इजाजत मांगी
कर्नाटक में बजरंग दल नेता मर्डर केस में 8 गिरफ्तार, मंगलुरु में 6 मई तक कर्फ्यू; सरकार एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनाएगी, सांप्रदायिक घटनाएं रोकी जाएंगी
खुल गए बदरीनाथ मंदिर के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
आज पहला मैच, KKR vs RR, ईडन गार्डन्स में राजस्थान को 2018 से नहीं हरा सकी कोलकाता, बारिश की 80% आशंका
दिन का दूसरा मैच, PBKS vs LSG, दोनों टीमों का धर्मशाला में पहली बार होगा सामना, बारिश डाल सकती है खलल
डी-मार्ट को चौथी तिमाही में ₹551 करोड़ का मुनाफा, कमाई 17% बढ़कर ₹14,897 करोड़, इस साल 14% चढ़ा कंपनी का शेयर
SBI की इनकम ₹1.44 लाख करोड़ पहुंची, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा घटा, फिर भी दिया बड़ा लाभांश
16 राज्यों में गिरा पारा: राजस्थान उत्तराखंड-केरल के कई हिस्सों में बारिश; पांच दिन तक आधे देश में आंधी-बारिश का अलर्ट
इतिहास
2006 में आज ही के दिन नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
1983 में आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।
1980 में आज ही के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
1980 में आज ही के दिन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
1979 में मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की प्राइम मिनिस्टर चुना गया था और पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
1975 में आज ही के दिन ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
1959 में आज ही के दिन पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।
1945 में 4 मई के दिन ही जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
1924 में आज ही के दिन पेरिस में आठवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
1896 में आज ही के दिन लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।
1854 में 4 मई के दिन ही भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।
==============================