फरीदकोट में किसान नेता डल्लेवाल के गांव में प्रदर्शन:किसान बोले- नेताओं को रिहा करो, भारी पुलिस बल तैनात
हिमाचल, 25 मार्च (अभी): पंजाब व हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान मोर्चों को हटाए जाने के बाद किसानों ने फिर से किसान आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बाद किसानों का मोर्चा फरीदकोट में लगाया गया है। फरीदकोट में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैतृक गांव डल्लेवाला में किसान मोर्चा शुरू किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर से किसान मोर्चे जबरन खत्म करवाया था। इसके बाद मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ने फरीदकोट में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल के पैतृक गांव डल्लेवाला में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा शुरू कर दिया।
इससे पहले संगठन ने गांव में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में जिला, ब्लॉक और गांव स्तर की इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक गिरफ्तार किए गए सभी किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, वह गांव के डटकर इस मोर्चे को मजबूत बनाएंगे।