12/02/26

महेंद्रगढ़ में 15 खेलों के खुलेंगे खेलो इंडिया केंद्र

चंडीगढ़, 12 फरवरी (अभी): प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तराशने और भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देश भर में 139 अतिरिक्त खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न 15 खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में निम्नलिखित 15 खेल विधाओं में केंद्र स्थापित करने की योजना है। इनमें ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपकटकरा, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), स्क्वैश और गोल्फ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास खेल के लिए पर्याप्त मैदान और आधुनिक ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो।

खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग (रहने) की सुविधा हो। वही स्पोर्ट्स डेवलपमेंट और एथलीटों के प्रदर्शन का एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड हो।

उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को रोजगार और कोचिंग के अवसर देना भी है। इच्छुक संस्थान या पात्र एथलीट अपना आवेदन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

#KheloIndia #MahendragarhSports #HaryanaSports #OlympicDreams #SportsInfrastructure #SaiIndia #FutureChampions #GrassrootsSports #AthleteTraining #YouthEmpowerment #SportsAuthorityOfIndia #MahendragarhNews #HaryanaNews #ChampionMakers #SportsCoaching #FitIndia #ViksitBharat #SportsDevelopment #RuralTalent #OlympicGold

Previous

हरियाणा सरकार ने जारी किए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भत्तों एवं वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी के निर्देश

Next

"विकसित उद्योग, विकसित श्रमिक" पर रहेगा सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी