08/03/25

जम्मू के गैंगस्टरों को चेतावनी; 'सुधरे नहीं तो संपत्ति होगी कुर्क', पुलिस को दिया गया आदेश

जम्मू - कश्मीर, 08 मार्च (अभी): पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टरों और नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। जम्मू, कठुआ और सांबा जिले में ऐसे करीब 70 अपराधियों के सक्रिय होने का संदेह है, जो बार-बार अपराध कर रहे हैं। सभी थानेदारों को अपने-अपने इलाके में सक्रिय इन अपराधियों की सूची तैयार कर सौंपने के लिए कहा गया है। सूचियां तैयार होते ही पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।

थानेदारों को ये भी आदेश दिया गया है कि सूची तैयार करते वक्त सीआईडी का सहयोग लें। क्योंकि सीआईडी के पास भी इनका रिकॉर्ड है। दोनों का रिकॉर्ड मिलाया जाएगा तो प्रभावी और ठोस कार्रवाई की जा सकेगी। कार्रवाई के लिए एक मजबूत आधार होगा।

सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले आईजी जम्मू भीमसेन टूटी ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के एसएसपी, डीएसपी और कुछ चुनिंदा थानेदारों को बुलाया था। जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज के डीआईजी शिवकुमार शर्मा भी इसमें विशेष रूप से मौजूद रहे। इसी दौरान गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। 

गैंगस्टरों से पहली बार जुड़ने वालों को सुधरने का मौकासूत्रों का कहना है कि गैंगस्टरों से पहली बार जुड़ने वाले कुछ लोगों की पहचान की गई है। किसी एक वारदात के बाद गैंग से जुड़ने वाले इन युवाओं के परिवार को बुलाया जाएगा। साथ ही युवाओं को भी बुलाया जाएगा। पुलिस इनके परिवारों को बताएगी कि वह गैंगस्टरों के साथ जुड़ रहा है। जिस पर आपकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी, यदि ये नहीं सुधरा। पुलिस युवाओं की काउंसलिंग भी करेगी कि गैंगस्टरों से जुड़ने में कोई भविष्य नहीं है। इसका परिणाम ये होगा कि संपत्ति कुर्क होगी और सख्त कार्रवाई भी।

Previous

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ की बैठक

Next

परिवहन सेवा से वंचित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को लोक परिवहन सेवा की बसों से जोड़ा जाना प्रस्तावित