अंबाला केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन, 2 मामलों का हुआ निपटारा
जे कुमार अंबाला, 5 अगस्त 2026 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम गीतांजली गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को अंबाला के केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान अदालत के समक्ष कुल 4 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 2 मामलों का नियमानुसार मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
सीजेएम गीतांजली गोयल ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत आयोजित की जाती है। इसके अलावा, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद और बैंक रिकवरी से जुड़े मामलों को जिला एडीआर सेंटर स्थित 'स्थायी लोक अदालत' में प्री-लिटिगेशन स्टेज पर रखकर आसानी से सुलझाया जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने अदालती मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं। लोक अदालत में आपसी सहमति से फैसले होते हैं, जिससे समय और धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। सहायता व अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142, 9991112660 और 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#AmbalaNews #JailLokAdalat #AmbalaCourt #LegalServicesAuthority #HaryanaJudicial #AmbalaCity #BreakingNewsAmbala
Previous
फतेहाबाद: युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और लक्ष्य को बनाएं ताकत : SP निकिता खट्टर
Next