22/02/25

जिले में नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व : उपायुक्त अजय सिंह तोमर

अम्बाला, 22 फरवरी (अभी): नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय के सभागार में द्वितीय रैण्डमाईजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम मशीनों बूथ वाईज व पोलिंग पार्टियों की रैण्डामाईजेशन की गई। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक डा. सरिता मलिक, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार व नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई गई।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से करवाना हमारा दायित्व है। इसी को लेकर  आज यहां चुनाव सामान्य ऑब्र्जवर व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम मशीनों को बूथ वाईज अलाट करने व सम्बन्धित आर.ओ. को पोलिंग पार्टियां आबंटित करने की रैण्डामाईजेशन की गई है। उन्होंने बताया कि 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा और मतगणना के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीआईओ शुभम जोधा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ विभिन्न राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधा, पिछली सरकारों में व्याप्त भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को उजागर किया

Next

भारतीय सेना की एक टुकड़ी भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन के लिए रवाना हुई