19/04/25

मुस्तफाबाद में गिरी छह मंजिला इमारत, अब तक 11 लोगों के शव बरामद ; कई दबे; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (अभी): दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग गिर गई। जिसके मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में फंसे है। जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। इस हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

छह मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। इस पूरे हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इस इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। हादसे की सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच में दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी भी कई लोगों फंसे हुए हैं।हादसे के बाद से अब तक मलबे से 20 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें चार लोगों की मौत पुलिस कंफर्म कर रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।

एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक करीब 20 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

Previous

पंजाब में ISI और BKI से जुड़े 13 आतंकी गिरफ्तार:रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड, IED और RDX मिले, थाने-प्रमुख लोग थे निशाने पर

Next

सरकार का विजन पंचकूला को स्मार्ट सिटी में बदलना है - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी